भारत

कार के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें भयानक वीडियो

jantaserishta.com
3 April 2024 9:22 AM IST
कार के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें भयानक वीडियो
x
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में पासपोर्ट ऑफिस के सामने फोर्ड कार शोरूम में बुधवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग शोरूम के फ्रंट ऑफिस में लगी थी, जो पीछे वर्कशॉप की तरफ फैल रही थी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर उसे फैलने से रोक दिया और वहां खड़ी 20 गाड़ियों को बाहर निकाला। आग अगर इन गाड़ियों तक पहुंच जाती, तो हादसा बड़ा हो सकता था। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल की सुबह 5:28 मिनट पर ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन वैशाली काे इंडस्टियल एरिया साहिबाबाद में हरप्रीत फोर्ड वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम के साथ चार फायर टैंकर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर पहुंचे फायरकार्मियों ने देखा कि आग बहुत तेजी के साथ फैल रही थी। फायर यूनिट ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा रोक दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story