
x
भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया है।
आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आग लगी। धुआं निकलता देख लोग कुछ समझ पाते कि आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलने पर राज धनवार से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया। घटना में एक स्टूडियो, एक जेनरल स्टोर सहित कुछ दस छोटी-बड़ी दुकानें जल गईं। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। आग से हुई क्षति का जायजा लिया जा रहा है।
Tagsझारखंडगिरिडीहआग.झारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ हिंदीJharkhandGiridihAag.Jharkhand NewsJharkhand News Hindi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





