न्यूज

वैशाली के ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में बंद फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा

jantaserishta.com
7 Aug 2026 9:48 AM IST
वैशाली के ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में बंद फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को तड़के सुबह करीब 3:40 बजे कमिश्नरेट गाजियाबाद के नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि प्लॉट नंबर-849, ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट, सेक्टर-5, वैशाली के एक फ्लैट में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गाजियाबाद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली और दमकल विभाग की तीन फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।
दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद फ्लैट में लगी थी। फ्लैट बंद होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और भीतर से घना धुआं निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और दो सीढ़ियों की मदद से होज लाइन बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग की लपटें काफी तेज थीं और पूरे फ्लैट में धुआं भर चुका था। इसी दौरान, दमकल टीम ने एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों में मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। दमकल कर्मियों की तेज और पेशेवर कार्रवाई के चलते आग को कुछ ही समय में नियंत्रित कर लिया गया और उसे आसपास के फ्लैटों तक फैलने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया गया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक, अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो बहुमंजिला इमारत में यह आग अन्य फ्लैटों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story