भारत

17 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Shantanu Roy
6 March 2024 10:34 PM IST
17 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
x
मची अफरा-तफरी
मुंबई। मुंबई में उपनगर बांद्रा के पाली हिल इलाके में बुधवार को 17 मंजिल वाले एक भवन के 14 वें तल पर एक कमरे में आग लग गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक सूचना के अनुसार इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
नगर निकाय अधिकारी ने कहा, ‘‘नरगिस दत्त रोड पर स्थित एक आवासीय भवन में रात करीब आठ बजे आग लग गई।'' उन्होंने कहा कि फोन कर आग की सूचना देने वाले व्यक्ति के अनुसार नवरोज हिल सोसायटी के 14 वें तल पर एक कमरे तक ही आग सीमित है।
Next Story