
x
Delhi दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे इस कोचिंग सेंटर में सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी सामने आई है। घटना के समय सेंटर में कई बच्चे मौजूद थे, जो बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी। अचानक धुआं भर जाने से कमरे में अफरा-तफरी मच गई। संकरी करीब 10 फुट चौड़ी गली में स्थित सेंटर में निकास का रास्ता बेहद सीमित था, जिससे बच्चों के फंसने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। कुछ बच्चे कंप्यूटर पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य पढ़ाई में जुटे हुए थे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने जान पर खेलकर अंदर जाकर बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि स्थानीय लोगों की त्वरित मदद न होती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तंग गली के कारण दमकल वाहनों को अंदर तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोचिंग सेंटर में अग्निशमन उपकरणों की पूरी अनुपस्थिति और संकरी जगह पर बच्चों को पढ़ाने की बात सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक मानी जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में कई छोटे-छोटे कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जहां सुरक्षा के न्यूनतम मानक भी नहीं अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों की तुरंत जांच की जाए और अनधिकृत व असुरक्षित सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
Tagsदिल्ली आग हादसाकोचिंग सेंटर आगजनता मजदूर कॉलोनीशॉर्ट सर्किटबच्चों की जान बचीदमकल कार्रवाईसुरक्षा लापरवाहीदिल्ली न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





