भारत

कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, अफरा-तफरी का बना माहौल

jantaserishta.com
4 Oct 2025 5:43 PM IST
कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, अफरा-तफरी का बना माहौल
x
देखें वीडियो.
फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक भवन में हुई. विस्फोट इतना तेज था कि बिल्डिंग की छत समेत कई हिस्से उड़ गए और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए.
घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ है या नहीं.
फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null