भारत
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, हादसे में दो मजदूरों की मौत
jantaserishta.com
21 April 2026 5:25 PM IST

x
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना वाडा तालुका के अंतर्गत कोणसई गांव में मंगलवार दोपहर को घटी। जानकारी के अनुसार यहां एक अवैध रूप से संचालित सुतली बम निर्माण इकाई में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। हादसे में मरने वाले दोनों लोग मजदूर बताए जा रहे हैं और पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। जबकि 4 से 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जिला पालघर आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि यह विस्फोट लगभग दोपहर 12:00 बजे एक पुराने फार्महाउस में बनाए गए टीन शेड के अंदर हुआ, जहां सुतली बम तैयार किए जा रहे थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में घायल मजदूरों को तुरंत वाडा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से 3 घायलों को अस्पताल, वाडा में भर्ती किया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को भिवंडी ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया है। घटनास्थल पर अग्निशमन दल, तहसीलदार, मुख्याधिकारी तथा पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त यूनिट 10 अप्रैल 2026 को नरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी यादव द्वारा शुरू की गई थी। यहां पटाखे बनाने के लिए कच्चा माल मंगवाया जा रहा था और मजदूरों को रोजंदारी के आधार पर काम पर रखा गया था। स्थानीय स्तर पर इस यूनिट का संचालन और निगरानी योगेश दत्तात्रय मोकाशी द्वारा की जा रही थी। जामघर, कोणसई, पालसई और अलमान गांवों से मजदूरों को अस्थायी रूप से लाकर उन्हें काम सिखाया जा रहा था। यूनिट में प्रतिदिन करीब 32 मजदूर काम करते थे। फिलहाल एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि यूनिट वैध थी या अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।
Tagsमहाराष्ट्रपालघरपटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोटMaharashtraPalgharmassive explosion in a firecracker factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





