भारत

बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

jantaserishta.com
27 Jun 2022 6:00 PM IST
बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। बगल वाला मकान भी गिर गया। मकान के मलबे में कई लोग दबे हैं। तीन लोगों को निकाला गया है। इनमें एक महिला की मौत हो गई है। अपुष्ट सूत्र दो लोगों की मौत की बात कह रहे हैं। तीन मकानों में 10 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका है।

लिसाड़ीगेट के समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर हादसा हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान गिर गया और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाका होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम बचाव और राहत में लगी है। कई टीमों को लगाया गया है। जेसीबी से मकान का लिंटर काटकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है।
कई थानों की पुलिस और दमकल विभाग की टीम लगी है। 2 बुलडोजर लगाकर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story