भारत

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

jantaserishta.com
13 Nov 2025 5:00 PM IST
अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल
x
आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे गांव की जमीन हिल उठी और दूर-दराज के इलाकों तक उसकी आवाज सुनाई दी।
अचानक हुए इस विस्फोट से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। धमाके के बाद फैक्ट्री के मलबे से रुक-रुक कर कई घंटों तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीने से यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस फैक्ट्री में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे।
इस धमाके में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके शरीर के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गए। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना पाकर टिकैतनगर थाने की पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। एतिहात के तौर पर प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करा दिया और घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू की गई। वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अवैध तरीके से बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story