भारत

भीषण धमाका: अब तक 8 मौतें, थर्राया इलाका, पूरा मकान जमींदोज... मलबे से निकाले गए दो महिलाओं के शव

jantaserishta.com
4 March 2022 11:39 AM IST
भीषण धमाका: अब तक 8 मौतें, थर्राया इलाका, पूरा मकान जमींदोज... मलबे से निकाले गए दो महिलाओं के शव
x
कई धमाकों से पूरा शहर दहल उठा.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गुरुवार रात हुए कई धमाकों से पूरा शहर दहल उठा. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

यह ब्लास्ट काजवलीचक इलाके में यतीमखाने के पास हुई. जिस बिल्डिंग में ये धमाका हुआ, वो कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर था. आशंका जताई जा रही है कि बम विस्फोट की वजह से धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे दो से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है.
हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद और अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है. उन्होंने कहा, एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ.


भागलपुर के पूर्व डिफ्टी मेयर प्रति शेखर ने कहा, भागलपुर में आये दिन बम विस्फोट की घटना बढ़ती जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीमें पहुंच गई हैं और जांच में जुटी हैं.
एसएसपी बाबू राम भारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. घटनास्थल पर धेराबंदी कराते हुए दो जेसीबी लगाकर मलबा साफ कराने और उसमें दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से शुरू कराया गया.
सभी घायलों को भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. फिलहाल पुलिस राहत बचाव के साथ इस पूरी घटना की जांच में जुटी है.
घटना के बाद भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायलों के लिए डाक्टरों की टीम को लगाया गया है. घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि पुलिस की टीम पटाखा तैयार करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story