भारत

प्रेमी जोड़ों के साथ जमकर मारपीट, लगवाई गई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
9 April 2021 9:01 AM IST
प्रेमी जोड़ों के साथ जमकर मारपीट, लगवाई गई उठक-बैठक, वीडियो वायरल
x
बेइज्जत करते रहे और इन्हें पीटते रहे.

झारखंड के गढ़वा में साथ घूम रहे प्रेमी जोड़ों के साथ सरेआम मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़ों को जंगल की तरफ घूमते हुए देखा. फिर क्या इन जोड़ों को उसी समय सजा दे दी गई. पहले लड़के और लड़की को चांटे मारे फिर सबके सामने इनसे उठक-बैठक लगवाई.

ग्रामीणों ने इन लड़के और लड़कियों के साथ सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों लड़के डंडई थाना क्षेत्र के हैं और दोनों लड़कियां मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव की निकली.
लड़के और लड़कियों ने बताया वो लोग आपस में प्रेम करते हैं, इसलिए दोपहर में मिलने आए थे. लेकिन बावजूद इसके ग्रामीण इन जोड़ों को एक दूसरे के सामने बेइज्जत करते रहे और इन्हें पीटते रहे.
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लड़के और लड़की के परिजनों को दी. फिर इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया. लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई. बताया जा रहा है कि गांव में इन दिनों बलात्कार की घटना दिन पर दिन बढ़ी हैं. इसलिए गांव के कुछ रखवाली के लिए सचेत होकर घूम रहे हैं.
कुछ दिनों पहले इसी जंगल के आस-पास के इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. जिसमें एक लड़की ने सुसाइड भी कर लिया था. जिसे लेकर ग्रामीण खुद ही गांव के देखभाल कर रहे हैं. जिससे फिर कोई ऐसी घटना न हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story