रूसी सेना का नरसंहार! भारत ने यूएनएससी में रूस का नाम लिए बगैर की निंदा, कहा- यूक्रेन के हालात में नहीं हो रहा सुधार

नई दिल्ली: भारत ने यूक्रेन के बूचा शहर में आम नागरिकों को बर्बरता से मारने की घटना की निंदा की है और इस पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच का समर्थन किया है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पहली बार रूस के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है. परिषद में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि, "बूचा में नागरिक हत्याओं की हालिया रिपोर्टें बहुत परेशान करने वाली हैं. हम इन हत्याओं की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं और एक स्वतंत्र जांच के लिए समर्थन का आह्वान करते हैं." उन्होंने हिंसा को तत्काल समाप्त करने और शत्रुता समाप्त करने के अपने आह्वान को भी दोहराया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





