भारत

सामूहिक आत्महत्या: शमशान में 5 शवों की तैयार थीं चिताएं, फिर छठे की आ गई दुखद खबर, अब हुआ ये एक्शन

jantaserishta.com
12 Nov 2022 2:57 PM IST
सामूहिक आत्महत्या: शमशान में 5 शवों की तैयार थीं चिताएं, फिर छठे की आ गई दुखद खबर, अब हुआ ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कर्ज तले दबा परिवार नहीं झेल पाया प्रताड़ना।
नवादा: नवादा में कर्ज के बोझ के चलते सामूहिक आत्महत्या (Mass Suicide) मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. परिवार के मुखिया मृतक केदार लाल गुप्ता के भाई शंभू लाल ने नगर थाना में FIR दर्ज करवाई है. जिसमें 7 सूदखोरों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आत्महत्या के लिए उकसाने सहित भादवि की विभिन्न धाराओं के साथ ही मनी लांड्रिंग एक्ट 1974 के तहत यह FIR दर्ज की गई है.
मृतक के भाई ने थाना को दिए फर्द बयान में कहा है कि दिल्ली में रहने वाले भतीजे अमित गुप्ता से जानकारी मिली कि भाई केदार, भाभी अनिता देवी, भतीजा प्रिंस कुमार, भतीजी शबनम, गुड़िया व साक्षी ने मजार के पास जाकर जहर खा लिया है. जिसमें भाभी अनिता व भतीजी शबनम की मौत हो गई है. शेष लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. जानकारी मिलने पर जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि साक्षी को छोड़ सभी की मौत हो चुकी है. बाद में साक्षी की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 30-32 वर्षों से भाई सपरिवार नवादा में रह रहे थे. पुलिस को यह भी बताया कि कुछ समय पहले नवादा में भाई से मुलाकात हुई थी.
शंभू लाल ने कहा, ''भाई ने बताया था कि उन्होंने न्यू एरिया के मनीष सिंह, बैंक वाले विकास सिंह व विनय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल वाला, डॉ. पंकज सिन्हा और सौरभ से कर्ज लिया है. कर्ज से ज्यादा पैसा वह उन्हें दे चुके थे, लेकिन ज्यादा ब्याज बता कर बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी. वे लोग परिवार को काफी तंग कर रहे थे. खाना पीना भी सही से नहीं हो पा रहा था.'' मृतक के भाई ने दावा किया कि सूदखोर उनके भाई को तंग कर रहे थे. जिसके चलते उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली.
इस मामले में थानाध्यक्ष पुलिस ने बताया कि सामूहिक आत्महत्या मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story