भारत
बिग ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
jantaserishta.com
12 March 2023 2:15 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस मौके पर.
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील के ग्राम डवाली खुर्द के एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक घर में पति पत्नी समेत 3 नाबालिग लड़कियों की मिली लाश. सभी म़त बच्चे 10 साल के कम उम्र के है. नेपानगर थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम जांच में जुटी है. पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के मुताबिक पहले युवक ने पत्नी और बच्चों की हत्त्या की बाद मे उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है.
घर में शव देखकर पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस ने कर्ज के बोझ से तंग आकर परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई. जानकारी के मुताबिक सभी लोगों ने जहर पीकर खुदकुशी की थी. शुरुआती तौर पर पता चला कि ये परिवार आर्थिक चुनौतियों से बुरी तरह घिरा हुआ था जिसके बाद सभी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
Tagsबुरहानपुरबुरहानपुर न्यूज़बुरहानपुर पुलिसआत्महत्यासामूहिक आत्महत्याBurhanpurBurhanpur newsBurhanpur policesuicidemass suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





