भारत
सामूहिक विवाह: बीडीओ सहित 3 कर्मचारियों पर एक्शन, वजह भी जानें
jantaserishta.com
18 Sept 2022 9:25 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इन अधिकारियों के निलंबन की वजह आप जानकर हैरान रह जाएंगे.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में जिलाधिकारी ने बीडीओ सहित 3 कर्मचारियों को निलंबित किया है. लेकिन इन अधिकारियों के निलंबन की वजह आप जानकर हैरान रह जाएंगे. इन अधिकारियों पर आरोप लगा था कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाले उपहार में दुल्हनों को पायल और बिछिया नहीं दी गई थी. जांच के बाद यह आरोप सही पाया गया. जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने इन तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया.
दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जून 2022 को सदर विकासखंड में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें सरकार की तरफ से उपहार भी दिए जाते हैं. इस दौरान सदर ब्लॉक के बीडीओ और अन्य कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती गई और सामूहिक विवाह में शामिल दुल्हनों को बिछिया और पायल नहीं दी गई.
इस मामले की शिकायत चंदौली के जिला अधिकारी संजीव सिंह के पास में पहुंची थी. जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम चंदौली ने पूरे मामले की जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी थी. इस कमेटी में एसडीएम सदर और जिला समाज कल्याण अधिकारी शामिल थे.
जांच कमेटी की रिपोर्ट में सदर ब्लॉक के बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को दोषी पाया. आरोप सिद्ध होने के बाद जिलाधिकारी चंदौली ने इन तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने उन गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की थी, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और धनाभाव के चलते उनकी शादी में कहीं ना कहीं परेशानी होती थी. इस योजना के तहत गरीब वर्ग के नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. साथ ही साथ सरकार की तरफ से नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुएं उपहार स्वरूप दी जाती हैं.
इसके साथ ही कन्या को आभूषण के तौर पर पायल और बिछिया भी उपहार स्वरूप दिए जाने का प्रावधान किया गया है. खास बात यह भी है कि इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिक से अधिक 2 लड़कियां उठा सकती हैं. इसके लिए बकायदा आवेदन करना पड़ता है जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





