भारत

शहीद की पत्नी बोली - 'मेरा फौजी अमर रहे', नम हुईं लोगों की आंखें

Nilmani Pal
11 Dec 2021 4:51 PM GMT
शहीद की पत्नी बोली - मेरा फौजी अमर रहे, नम हुईं लोगों की आंखें
x

हिमांचल प्रदेश। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद चौथे दिन यानी शनिवार को सीडीएस जनरल रावत के पीएसओ पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार का अंतिम संस्कार किया गया है। लांस नायक विवेक कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ किया गया। लांस नायक विवेक कुमार का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन कांगड़ा के जयसिंहनगर में किया गया। विवेक कुमार के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गमगीन नजर आए। विवेक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने सुहागिन के जोड़े में पति को अंतिम विदाई दी। प्रियंका श्मशानघाट तक पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका ने तिरंगे को छाती से लगाए रखा। श्मशानघाट पहुंचते ही प्रियंका ने लोगों से कहा 'वे चुप रहें..मैं नारे लगाती हूं। प्रियंका ने यहां … मेरा फौजी अमर रहे के नारे लगाए।' यह देख अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं।

लांस नायक विवेक कुमार को अंतिम विदाई देते वक्त वहां भारी संख्या में लोग जमा थे। साल 1993 में जन्में विवेक कुमार ने साल 2012 में आर्मी ज्वाइन किया था। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गगल एयरपोर्ट पर लांस नायक को श्रद्धांजलि दी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लांस नायक विवेक कुमार के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से परिवार के लिए पहले 5 लाख रुपये दिए गए और अब मैं अपनी ओर से भी 5 लाख रुपये परिवार को सहयोग की दृष्टि से देने की घोषणा करता हूं। लांस नायक विवेक का अंतिम संस्कार लंबागांव के कुंजेश्वर महादेव श्मशानघाट पर किया गया। लांस नायक को उनके छोटे भाई सुमित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनको सेना और पुलिस की ओर से तोपों की सलामी भी दी गई।

Next Story