भारत

शहीद की पत्नी ज्योति नैनवाल बनी लेफ्टिनेंट, पति ने देश के लिए दी थी प्राणों की आहुति

jantaserishta.com
21 Nov 2021 12:33 PM IST
शहीद की पत्नी ज्योति नैनवाल बनी लेफ्टिनेंट, पति ने देश के लिए दी थी प्राणों की आहुति
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम हमले में शहीद हुए नायक दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं. ज्योति, चेन्नई में ओटीए से पास आउट हो गई हैं. पासिंग आउट परेड के बाद ज्योति सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं. पासिंग आउट समारोह में लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल के दो मासूम बच्चे भी आए थे जिन्होंने सेना जैसी वर्दी पहनी थी.

लेफ्टिनेंट ज्योति ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने परिजनों के साथ ही महार रेजिमेंट को भी धन्यवाद दिया. ज्योति ने कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं नौकरी कर सकूंगी. एक हाउस वाइफ थी लेकिन जब मेरे पति अस्पताल में थे तो मैंने समझा कि सेना अपने सैनिकों की देखभाल कितनी खूबसूरती से करती है.
ज्योति ने कहा कि तभी मैंने सेना में शामिल होने का फैसला कर लिया और हमारी रेजिमेंट ने भी इसमें मदद की. ज्योति नैनवाल ने कहा- मैं वीर नारी को बताना चाहती हूं कि हमें इस तरह से जीना चाहिए कि हमारे बच्चों को हमारे अलावा किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं पड़े.
ज्योति की बेटी लावण्या नैनवाल ने कहा कि उन्हें अपनी मां पर बहुत गर्व है और वह भी एक दिन आर्मी ऑफिसर बनेंगी. उन्होंने कहा, "मैं महार रेजीमेंट को धन्यवाद देना चाहती हूं. उनकी वजह से मेरी मां एक आर्मी ऑफिसर बन गई हैं और मुझे उन पर बहुत गर्व हो रहा है. मैं एक बहुत ही प्राउड बेटी हूं."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story