शहीद पुलिसकर्मी पंचतत्व में विलीन, 8 माह के मासूम बेटे ने छुए पैर

श्योपुर: मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों के साथ मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मी संतराम रावत का अंतिम संस्कार कर दिया गया. श्योपुर जिले के गौहर गांव में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को ससम्मान अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. 8 माह के मासूम बेटे ने बिलखती मां की गोद से ही पैर छूकर शहीद पिता को विदाई दी. यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए और परिजन फफक-फकककर रो पड़े.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





