भारत

विधवा महिला संग शादी कर युवक ने दोस्ती के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर दिया तलाक

Nil dhankar
5 Dec 2021 5:45 PM IST
विधवा महिला संग शादी कर युवक ने दोस्ती के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर दिया तलाक
x

demo pic 

शमर्नाक घटना

उत्तराखंड के रुड़की से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां युवक ने विधवा महिला से शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म किया। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपी ने महिला से निकाह कर लिया। लेकिन इसके बाद युवक के अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला से दुराचार किया और तीन तलाक दे दिया। वहीं, मामला सामने आने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया करीब एक वर्ष पूर्व कोरोना के चलते उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके घर पर आने-जाने लगा। आरोपी ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी ने महिला से निकाह कर लिया।

आरोप है कि युवक उससे देह व्यापार कराना चाहता था। उसके दो अन्य साथी भी उसके साथ तमंचे के बल पर दुराचार करने लगे। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई। बाद में पति ने तीन तलाक देकर छोड़ दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी आरिफ तथा उसके दो अन्य साथियों इतियाक तथा अफरोज के खिलाफ दुराचार, जान से मारने की धमकी देने, अश्लीलता, तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Next Story