भारत
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
jantaserishta.com
7 April 2026 3:54 PM IST

x
फैली सनसनी.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र स्थित मानपुर कहुवाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
महिला के मायके वालों ने दामाद पर उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की साजिश का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है। वह गावां प्रखंड के हड़हड़ा गांव निवासी प्रकाश राय की पुत्री थी। उसकी शादी वर्ष 2022 में तिसरी प्रखंड के मानपुर कहुवाई गांव निवासी महेश राय के साथ हुई थी।
सरिता देवी के ससुराल के लोगों का कहना है कि उसने सोमवार देर रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें इसकी जानकारी मंगलवार को हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
मृतका के मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरिता देवी की मां ने उसके पति महेश राय पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सरिता देवी अपने पीछे एक वर्ष की मासूम बच्ची छोड़ गई है। घटना की सूचना पर लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार और थानसिंहडीह थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Tagsगिरिडीहगिरिडीह न्यूज़गिरिडीह पुलिसफंदे से लटका मिला विवाहिता का शवGiridihGiridih NewsGiridih Policedead body of married woman found hanging from a noose
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





