भारत

विवाहिता की मिली लाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर

jantaserishta.com
25 May 2022 4:55 PM IST
विवाहिता की मिली लाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर
x

धौलपुर: राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ उपखंड इलाके के एक नहर में 30 वर्षीय विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोग मृतक की पहचान करने के लिए तुरंत वहां पहुंच गए. सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और बसई नवाब चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतिका की पहचान उसके हाथ पर लिखे पति और महिला के नाम से की.

जानकारी के मुताबिक, मृतका शकुंतला की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व सैपऊ उपखंड के अंडउआ निवासी बनिया के साथ हुई थी. शादी के कुछ साल बाद ही बनिया का दोस्त अतरा उसके घर पर आने लगा था. इसी दौरान अतरा का मृतका के साथ कथित प्रेम हो गया. अतरा मृतका के पूरे परिवार का खर्चा भी उठाने लगा था.
पुलिस को दी गई तहरीर में पति बनिया ने गांव के नत्थी, अतरा और हजारी पर शकुंतला की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया. पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्त किया है. फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार गांव के कई लोगों से महिला के कथित अवैध संबंध थे. इन्हीं संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से वारदात की जानकारी जुटाई. पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए.
धौलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा ने बताया कि मृतका के पति द्वारा दी गई तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर विवाहिता की टूटी हुई चूड़ियां और अन्य श्रृंगार के सामान मिले हैं. मृतिका की गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद इसका खुलासा पुलिस शीघ्र करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story