भारत
OMG! प्रेमी के साथ भाग रही विवाहिता बाइक से गिरी, पति देखता रह गया
jantaserishta.com
8 Oct 2024 9:04 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शादी 11 साल पहले हुई थी.
आगरा: आगरा के शमसाबाद में प्रेमी के साथ भाग रही विवाहिता बाइक से गिरकर घायल हो गई। उनका पीछा कर रहा पति मौके पर पहुंच गया। प्रेमी वहां से भाग गया। थाने पहुंची विवाहिता ने पति के साथ न जाने की बात कही। पुलिस ने उसके भाई को बुलाया। फिलहाल, विवाहिता अपने भाई के साथ मायके चली गयी है।
मामला शमसाबाद के एक ग्राम का है। महिला की शादी 11 साल पहले हुई थी। बड़ा बेटा आठ साल का और छोटा बेटा छह साल का है। पति आरा मशीन पर काम करता है। विवाहिता का मायका आगरा में है। बता दें कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। पति ने बाइक से पत्नी का पीछा किया। जब इसकी जानकारी विवाहिता को हुई तो उसने अपने प्रेमी से बाइक तेज भागने को कहा। कस्बे के गांधी चौराहे से थोड़ा आगे जाकर बाइक फिसल कर गिर गई और घायल हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





