शादीशुदा महिला हुई गायब, घरवालों ने समझा हत्या, प्रेमी के साथ पकड़ाई, फिर हुआ ये खुलासा

बिहार के कैमूर जिले में एक विवाहिता रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी. वहीं ससुराल वालों ने विवाहिता पर घर से जेवरात लेकर भाग जाने का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को यूपी के चंदौली से जिंदा बरामद किया है. ये महिला अपने प्रेमी के साथ वहां रह रही थी.
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिरहीरा गांव से 19 अक्टूबर को महिला अचानक घर से गायब हो गई. थाने में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी. आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर लाश को गायब कर दिया है.
वहीं, जब पुलिस ने ससुराल वालों से पूछताछ की, तो उन लोगों ने अलग ही कहानी बताई. उन्होंने बताया कि महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर भाग गई है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी.
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने महिला को यूपी के चंदौली जिले में दबोच लिया. वह अपने प्रेमी के साथ यहां रह रही थी. महिला के द्वारा फर्जी सिम का इस्तेमाल किया जा रहा था. पुलिस ने महिला के पास से डेढ़ लाख रुपये की नकदी के साथ सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किये हैं.
वहीं, महिला ने बताया कि पति द्वारा आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी, जिससे तंग आकर उसने घर से भागने का प्लान बनाया. इसके बाद मौका पाकर वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर चंदौली में आ गई. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि महिला यूपी के चंदौली जिला के गांव प्रहलादपुर में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस ने महिला के साथ उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया है. दोनों को न्यायालय में पेश किया जायेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





