भारत

थाने में शादीशुदा महिला से हुई छेड़छाड़, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
17 April 2022 1:10 PM IST
थाने में शादीशुदा महिला से हुई छेड़छाड़, फिर हुआ ये...
x
उस रिपोर्ट के आधार पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा में एएसआई पर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी सौरभ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लिया और कहा कि इस मामले में एसडीपीओ लेवल से भी जांच होगी. उस रिपोर्ट के आधार पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता रायकेरा की रहने वाली है और अपनी एक समस्या लेकर गिरदा ओपी गई थी. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि ड्यूटी में तैनात ASI तिवारी ने आवेदन लेने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लगातार फोन कर अश्लील बात करने लगा. इससे परेशान होकर महिला ने एसपी को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी.
एसपी को दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि वो पिछले 20 मार्च को 11 बजे समस्या लेकर अपने पति के साथ गिरदा ओपी गई थी. उस समय वहां ड्यूटी पर छोटा बाबू तिवारी थे. उन्होने आवेदन लिया और पूछताछ करने के लिए थाना के अंदर कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा.
इसके बाद वो घर पहुंची तो छोटा बाबू तिवारी उसे फोन कर अकेले मिलने के बुलाने लगा. फोन पर वो लगातार अश्लील बातें करता था. फिर पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई. एसपी सौरभ ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी एएसआई तिवारी को निलंबित कर दिया. साथ ही उन्होंने मामले की एसडीपीओ द्वारा जांच कराने के आदेश दिए. रिपोर्ट आने के बाद सख्त एक्शन लेने की बात कही.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story