भारत

शादीशुदा महिला का था अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, छुड़ाने में पुलिस के भी छूटे पसीने, फिर...

jantaserishta.com
30 Oct 2020 5:14 PM IST
शादीशुदा महिला का था अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, छुड़ाने में पुलिस के भी छूटे पसीने, फिर...
x
लगातार ऐसी घटनाएं...

झारखंड के पाकुड़ में अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को बंधक बना लिया. महेशपुर थाना अंतर्गत परियारदाहा गांव में 26 वर्षीय शादीशुदा आदिवासी महिला को गांव वालों ने उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसके बाद पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए उन्हें बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया.

साहेबगंज, दुमका, पाकुड़ और अन्य संथाल परगना जिले में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है जहां भीड़ ही इंसाफ करने पर उतर आती है. इस दौरान लोग कानून हाथ में लेने से भी नहीं डरते हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीणों ने चार साल के बच्चे की मां टेरेसा हसदा को उसके प्रेमी मसलेउद्दीन अंसारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. आरोपी प्रेमी तीन बच्चों का पिता है और पड़ोस के बालीदंगल गांव का रहने वाला है.

इसके बाद गांव वालों ने उन दोनों को एक पेड़ से बांध दिया. प्रेमी जोड़ा किसी तरह भाग ना जाए इसलिए कुछ ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर उन पर नजर रखने लगे. प्रेमी जोड़े को छुड़ाने पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन गांव वालों के भारी विरोध को देखते हुए पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी.

वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पुलिस भी मौके पर मौजूद है लेकिन गांव वालों की भारी संख्या की वजह से मजबूर है. जोड़े को कैद से छुड़ाने की उनकी सभी कोशिशों पर पानी फिर गया.

वहीं इस मामले को लेकर पाकुड़ के एसपी मणिलाल मंडल ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. हम मामले में जांच कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक प्रेमी जोड़ा ग्रामीणों के पास ही बंधक थे. हालांकि सूत्रों ने कहा है कि उन्हें ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स को वहां बुलाने की योजना बनाई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story