भारत

शादीशुदा महिला ने दी जान, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
12 Aug 2022 9:33 AM IST
शादीशुदा महिला ने दी जान, पुलिस की जांच जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बताया जा रहा है कि युवती मुस्लिम थी और उसने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद हिंदू युवक से लव मैरिज की थी.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कोतवाली मुगलपुरा इलाके में एक शादीशुदा महिला ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवती मुस्लिम थी और उसने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद हिंदू युवक से लव मैरिज की थी. इसके बाद महिला ने अपना नाम भी बदल लिया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक मृतक युवती ने करीब 3 महीने पहले अजय दिवाकर से शादी की थी. शादी के बाद से ही अजय दिवाकर अपनी पत्नी सना उर्फ सोनम के साथ हिमगिरी कॉलोनी में अपनी बुआ के मकान में जाकर रहने लगा था. गुरुवार उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक युवती के परिजन और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है.
इस मामले में सीओ सिविल लाइंस आशुतोष सिंह का कहना है सना उर्फ सोनम की मौत के बाद उनके परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जांच के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे उन्हीं के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारा है. पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story