भारत

शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप, घर से घुसकर पिलाई गई नशीली दवा

jantaserishta.com
4 Feb 2022 2:39 PM IST
शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप, घर से घुसकर पिलाई गई नशीली दवा
x

DEMO PIC

पुलिस को सूचना देने के बाद उसे उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

अलवर: अलवर के बानसूर क्षेत्र से शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि महिला पड़ोसियों को बेहोशी की हालत में घर के पास पड़ी मिली थी. पुलिस को सूचना देने के बाद उसे उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर पता चला कि महिला के साथ गैंगरेप हुआ है. बताया जा रहा है कि महिला के साथ मारपीट भी की गई उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.

पीड़िता ने बताया कि कुछ लोग घर आए और उसके ससुर के बारे में पूछताछ करने लगे. उसने कहा कि वो घर पर कोई नहीं है बस वो लोग घर में जबरन घुस गए. उसे नशीली दवा पिलाई जिससे वो बेहोश हो गई उसके बाद सबने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. गांव वाले पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस मामले पर पुलिस हेडकांस्टेबल सतीश कुमार का कहना है कि एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
बता दें, हाल में राजस्थान में रेप और गैंगरेप की वारदातों में इजाफा हुआ है. पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अपराधों से वो सख्ती से निपटेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story