भारत

विवाहित महिला ने पति और दो रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज करवाया गैंगरेप का मामला, यूट्यूब पर डालने की दी धमकी

jantaserishta.com
29 April 2022 9:10 PM IST
विवाहित महिला ने पति और दो रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज करवाया गैंगरेप का मामला, यूट्यूब पर डालने की दी धमकी
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के भरतपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति और दो रिश्तेदारों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब पति को डेढ़ लाख रुपए और एक बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में नहीं दी, तो पति ने अपने दो रिश्तेदारों से पत्नी का गैंगरेप करवाया और खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाया. पति ने अपनी पत्नी को कहा कि तेरे परिजनों ने मुझे डेढ़ लाख रुपए दहेज में नहीं दिए लेकिन अब गैंगरेप की अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दी.

दरअसल, यह मामला कामा थाना का है. जहां एक लड़की की शादी मई 2019 में हरियाणा के पुनहाना के एक व्यक्ति के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे. इस वजह से पीड़िता अपने मायके चली गई थी. मगर उसका पति बहला-फुसलाकर वापस अपने घर ले आया. जहां पति ने अपने दो रिश्तेदारों को बुलाकर अपने सामने ही पत्नी के साथ गैंग रेप करवाया. इसका अपने मोबाइल से वीडियो बनाया.
वहीं, पीड़िता का आरोप है कि पति ने यह कहते हुए अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दिया कि तेरे घरवाले मुझे दहेज नहीं दे पाए. लेकिन वही रुपये अब मैं यूट्यूब से इस वीडियो को डालकर कमा लूंगा. पीड़िता ने बताया कि दहेज के लिए मेरे ससुराल वाले मुझे प्रताड़ित कर रहे थे.
कामा थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. जिसमें उसका पति और दो रिश्तेदार शामिल हैं. अश्लील वीडियो को यूट्यूब पर डालने की बात कही जा रही है. फिलहाल इसकी पुष्टि होना बाकी है. जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story