भारत
विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
jantaserishta.com
21 Sept 2025 6:59 PM IST

x
परिवार का कहना है कि पहले भी दो बार मारपीट के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया था.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को 30 वर्षीय विवाहिता पूनम मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के माता-पिता और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
पूनम की शादी करीब 7 साल पहले बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी मृत्युंजय शर्मा के साथ हुई थी। विवाह के शुरुआती वर्षों से ही संबंधों में तनाव की स्थिति थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद से दहेज की मांग को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। स्थिति इतनी बिगड़ी कि पूनम को कई बार मायके में शरण लेनी पड़ी।
परिवार का कहना है कि पहले भी दो बार मारपीट के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया था। एक बार तो वह पूरे छह महीने तक मायके में रही। बाद में समाज और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से समझौता कराया गया और उसे ससुराल वापस भेजा गया, लेकिन आरोप है कि वहां हालात जस के तस रहे।
पूनम के भाई ने पुलिस को बताया कि हाल ही में वह बहन को छोड़कर ससुराल आया था। दो दिन पहले जब वह फिर बहन से मिलने मिठाई लेकर पहुंचा तो सास ने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। इसके बाद रविवार को अचानक बहन की मौत की खबर मिली। सूचना मिलते ही बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मृतका के पिता और भाई ने बालीडीह थाने की पुलिस को दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करने का आवेदन सौंपा है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Tagsबोकारो में विवाहिता की संदिग्ध मौतबोकारोदहेज हत्याSuspicious death of married woman in Bokarodowry death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





