भारत

शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर मामला दर्ज

Shantanu Roy
9 Sep 2023 6:47 PM GMT
शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर मामला दर्ज
x
सीकर। सीकर शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। पीहर पक्ष ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और हत्या का आरोप लगाया है। पति का दूसरी युवती से अवैध संबंध होना भी सामने आ रहा है। मृतका की मां ने सीकर के बलारां थाने में मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता की मां झुंझुनूं की रहने वाली मेनका कंवर ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी दीपा की शादी विजय सिंह से 8 दिसंबर 2022 को हुई थी। शादी के बाद विजय और उसके माता-पिता दीपा से मारपीट करते थे। उसे अपने साथ त्रिपुर ले गए, वहां उसके पति और ससुर ने दहेज के लिए मारपीट की। मां ने बताया कि इस बारे में बेटी ने बताया था। तब उसकी सास से बात की ताने देने लगी।
मृतका की मां ने बताया कि एक बार बेटी ने अपने पति का किसी लड़की से अवैध संबंध होने की बात बताई थी। उसने अपने सास-ससुर को भी बताया था। तब उसके ससुर ने कहा कि यह तो ऐसे ही करेगा। इसके बाद बेटी का मोबाइल भी छीन लिया था। हाल सावन महीने के दौरान बेटी अपने पीहर में थी। 29 अगस्त को उसके पति ने फोन करके ससुराल आने को कहा। दीपा के साथ उसकी छोटी बहन भी चली गई। ससुराल जाकर दीपा ने अपनी बहन पति का दूसरी लड़की से चैटिंग का स्क्रीनशॉट दिखाया। चैटिंग में शादी से पहले अफेयर की बात थी। पति ने दीपा को मारने की या खुद मरने की भी धमकी दी थी।
हाल 6 और 7 सितंबर को दीपा ने अपने पीहर में फोन करके कहा कि यह लोग मुझे मार देंगे। उसके पति को बताया तो वह बोला, दीपा बीमार है और पीहर भेजने से मना कर दिया। मृतका की मां का आरोप है कि बेटी के पति और सास-ससुर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करके और मारपीट करके जान से मार दिया। फिलहाल बलारां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर RPS धर्माराम गिला का कहना है कि मृतका ने सुसाइड कर लिया था। फिलहाल जो परिजनों की रिपोर्ट है उस पर जांच जारी है।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story