भारत
OMG! शादीशुदा महिला होटल में आशिक के साथ पकड़ाई, जमकर हुआ तमाशा
jantaserishta.com
1 Dec 2024 4:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
घर से गायब थी.
देवघर: झारखंड के देवघर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला एक होटल में पकड़ी गई। वह अकेली नहीं थी। उसके साथ होटल में उसका आशिक भी मिला। इसके बाद महिला और उसके पति के पक्ष के करीब 50 लोग थाने पहुंचे। वहां दोनों तरफ से जमकर बवाल हुआ। महिला की शादी छह महीने पहले ही हुई है। पति अब उसको साथ रखने से इनकार कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, देवघर के एक मोहल्ले से तीन दिनों पूर्व फरार महिला को पुलिस ने सुभाष चौक अवस्थित एक होटल में छापेमारी कर प्रेमी के साथ बरामद कर ली है। महिला के पति ने जानकारी दी कि उसकी शादी छह महीने पहले बुढ़ई थाना क्षेत्र में हुई है।
महिला के पति ने बताया कि शादी के 2 महीनें बाद तक पत्नी ठीक रही। उसके बाद परेशान करना शुरू कर दिया। कभी मायके तो कभी घूमने जाने का बहाना करने लगी। उसकी सभी बातों को ध्यान में रख सभी काम कर रहा था। तीन दिन पहले उसके काम पर जाने के बाद प्रेमी को घर बुलाकर फरार हो गयी। मामले की जानकारी उसके मायकेवालों की दी तो महिला के मायकेवाले दामाद व ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाने लगे।
परेशान होकर नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। उसी क्रम में शनिवार दोपहर महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे होटल से दबोच लिया गया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी प्रेमी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी दोनों पक्ष के लोगों को होने पर दोनों पक्ष के 50 से ज्यादा लोग नगर थाना पहुंच गए व हाई-वोल्टेज ड्रामा करने लगे। खबर लिखे जाने तक महिला के पति ने अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। वहीं महिला भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





