भारत
फिर दहेज प्रथा की बलि चढ़ी विवाहिता, 10 महीने पहले हुई थी शादी
Shantanu Roy
23 Sep 2023 10:43 AM GMT
![फिर दहेज प्रथा की बलि चढ़ी विवाहिता, 10 महीने पहले हुई थी शादी फिर दहेज प्रथा की बलि चढ़ी विवाहिता, 10 महीने पहले हुई थी शादी](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/23/3454153-untitled-36-copy.webp)
x
सोनीपत। सोनीपत में आज एक बार फिर नव विवाहिता दहेज प्रथा की बलि चढ़ गई। गांव बसोदी में देर रात मोनिका नाम की एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतका मोनिका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के गांव सिसाना की रहने वाली मोनिका की शादी गांव बसोदी के रहने वाले मोहित के साथ करीब 10 महीने पहले हुई थी और आज देर रात मोनिका का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा मोनिका को उसका पति मोहित और ससुराल पक्ष के लोग शादी होने के बाद से ही दहेज के लिए तंग करते आ रहे थे और मोनिका ने इसकी बात कई बार हमें बताई थी और देर रात हमें उसके ससुराल पक्ष से फोन आया था कि मोनिका ने आत्महत्या कर ली है। वहीं सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बसोदी में मोनिका नाम की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर हमने मोहित और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story