भारत
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार
jantaserishta.com
19 April 2026 3:01 PM IST

x
ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सद्दाम अंसारी ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें रजीना की मौत की सूचना मिली। जब परिजन गुवाखदर गांव पहुंचे, तो रजीना का शव घर में पड़ा हुआ था, जबकि उसका पति मिन्हाज अंसारी, सास और ससुर घर छोड़कर फरार हो चुके थे।
परिजनों के अनुसार, मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रजीना का निकाह करीब एक वर्ष पहले मिन्हाज अंसारी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे 50 हजार रुपए मायके से लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रुपए नहीं मिलने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
सद्दाम अंसारी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार पति व अन्य ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
Tagsझारखंडगिरिडीहदहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोपहत्याJharkhandGiridihaccused of killing a married woman for dowrymurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





