भारत

विवाहिता ने जेठ और ननदोई पर रेप का लगाया आरोप, पति ने भी दिया धोखा

jantaserishta.com
5 March 2024 9:16 AM IST
विवाहिता ने जेठ और ननदोई पर रेप का लगाया आरोप, पति ने भी दिया धोखा
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहारनपुर: सहारनपुर में विवाहिता ने जेठ और नंनदोई पर रेप करने के आरोप लगाए हैं। जब उसने अपने पति से इसकी शिकायत की तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना मंड़ी क्षेत्र का है। बताय जा रहा है कि मंडी क्षेत्र निवासी युवती का निकाह 10 साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। कोरोना काल में महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका निकाह मृतक के छोटे भाई से करा दिया। आरोप हैकि उसका पति उस पर ध्यान नहीं देता था।
इसी बीच महिला के जेठ और नंनदोई ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। बीती 27 फरवरी को महिला के साथ दोनों ने रेप किया। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। महिला के परिजन उसे लेकर थाना मंडी पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। सोमवार को महिला ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश के बाद थाना मंड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर मंड़ी पीयूष दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story