शादीशुदा महिला का अपहरण, 9 दिनों तक इंजेक्शन और गोलियां देकर किया गया गैंगरेप, पढ़े हैवानियत की पूरी कहानी

DEMO PIC
गुरुग्राम में एक शादीशुदा महिला का अपहरण कर उसे नौ दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोशी की हालत में चार लोगों द्वारा उसके साथ गैंगेरप किया गया। गैंगरेप के आरोपी इन चार दोस्तों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की गई। आरोपी महिला को नशे की हालत में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छोड़कर फरार हो गए। वहां से महिला ने अपने घर फोन किया। देवर के आने पर वह अपने घर पहुंची। स्वास्थ्य में सुधार होने पर रविवार को पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रविवार को सोहना सदर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





