भारत
तलाक दिए बगैर ही दो शादियां रचाई, पति का हुआ बंटवारा, जानें अजीबोगरीब मामला
jantaserishta.com
16 Feb 2025 9:44 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें स्टोरी.
पूर्णिया: अभी तक आपने जमीन या पैसों के बंटवारे के बारे में सुना होगा। लेकिन शायद ही कभी आपने पति के बंटवारे के बारे में सुना होगा। हैरान कर देने वाला यह मामला बिहार का है। बिहार में एक शख्स ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर ही दो शादियां कर ली। अब हंगामा होने के बाद पति का बंटवारा कर दिया गया है। यह बंटवारा एक हफ्ते में आने वाले सात दिनों के आधार पर किया गया है। खास बात यह भी है कि इस बंटवारे में पति को एक दिन की छुट्टी भी दी गई है।
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामाला सबसे पहले पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में बीते शुक्रवार को सामने आया था। दरअसल इस केंद्र पर पति-पत्नी के बीच मामूली विवादों को खत्म किया जाता है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा के पास आवेदन देकर अपने पति की शिकायत की थी।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और वो बिना उन्हें तलाक दिए दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। चूकि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था लिहाजा इसे पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया।
इसके बाद पीड़ित महिला को विवाद सुलझाने के लिए इस केंद्र पर बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों ही परामर्श केंद्र में उपस्थित हुए थे। महिला का आरोप था कि बीते सात सालों से बिना तलाक दिए उनके पति दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं और उन्होंने उस महिला से शादी भी रचा ली है। इस युवक को पहली पत्नी से दो बच्चे भी थे।
यह बात उजागर होने के बाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य भी हैरान रह गए। युवक की पहली पत्नी का यह भी आरोप था कि उसके पति उसे और उसके बच्चों के भरण-पोषण के लिए पैसे भी नहीं देते हैं। इस बात पर परामर्श केंद्र के सदस्यों ने युवक की दूसरी पत्नी को भी जबरदस्त फटकार लगाई। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी दूसरी पत्नी उसे उसकी पहली पत्नी के पास नहीं जाने देती है। युवक को अपनी दूसरी पत्नी से भी बाल-बच्चे हैं।
परामर्श केंद्र के सदस्यों ने कहा कि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी रचाने के लिए युवक को अब जेल जाना होगा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर दोनों ही महिलाओंं के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि आखिरकार इस झगड़े के निपटारे के लिए परामर्श केंद्र ने अपना फैसला सुनाया कि पति हफ्ते में तीन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। इसके अलावा एक दिन पति अपनी मर्जी से किसी पत्नी के साथ रह सकता है। बहरहाल यह पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





