भारत

'पड़ोसन आंटी' पर आया शादीशुदा का दिल, पत्नी ने WhatsApp चैट पढ़ा, जमकर बवाल

jantaserishta.com
1 July 2026 2:41 PM IST
पड़ोसन आंटी पर आया शादीशुदा का दिल, पत्नी ने WhatsApp चैट पढ़ा, जमकर बवाल
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
बागपत: बागपत में एक 'आंटी' से WhatsApp चैट ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि पूरा परिवार आमने-सामने आ गया. आरोप है कि पति पड़ोस की एक 'आंटी' से चैट कर रहा था. पत्नी ने स्क्रीनशॉट के साथ विरोध किया तो बात संघर्ष तक पहुंच गई. मारपीट हुई, गाड़ियां तोड़ी गईं और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
दरअसल, मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के पाबला बेगमाबाद गांव का है. 8 साल पहले गुड्डी की शादी सचिन के साथ हुई थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन पति सचिन की नजरें घर की दहलीज लांघकर पड़ोस की एक 'आंटी' पर जा टिकीं. एक दिन बीवी गुड्डी ने जब पति के WhatsApp पर उन दोनों की आपत्तिजनक चैट देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद गुड्डी ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट ले लिए और अपनी बड़ी बहन रजनी को दिखाए.
वहीं, जब गुड्डी ने पति की इस करतूत का विरोध किया, तो प्यार का दम भरने वाला सचिन अचानक बेरहम हो गया. आरोप है कि पति ने दो टूक शब्दों में कह दिया, "मुझे तेरी जरूरत नहीं है, तू यहां से चली जा."
इसी घर में गुड्डी की बहन रजनी भी रहती है. रजनी के मुताबिक, 1 माह पहले भी गुड्डी ने अपने पति को व्हाट्सएप चैट करते पकड़ा था. उस दौरान भी हंगामा हुआ था और गुड्डी के साथ मारपीट हुई थी. जब उसने अपनी बहन के साथ हो रहे इस अन्याय का विरोध किया, तो सचिन ने अपना आपा खो दिया और दोनों बहनों के साथ मारपीट की. तंग आकर दोनों बहनों ने अपने मायके वालों को सूचना दी थी.
बीती 27 जून की शाम फिर विवाद हुआ था. जिसके बाद मामला सुलझाने के लिए जब गुड्डी के मायके वाले पाबला बेगमाबाद पहुंचे, तो शांति की उम्मीद लेकर आए लोग खुद हिंसा का शिकार हो गए. आरोप है कि वहां पहले से ही कोई साजिश रची गई थी. मायके वालों के पहुंचते ही उन पर हमला बोल दिया गया. न केवल गुड्डी के भाइयों की जमकर पिटाई की गई, बल्कि वहां खड़ी गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
आरोप है कि शादी के बाद से ही सचिन और उसके परिवार वाले गुड्डी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, लेकिन अब मोबाइल पर 'आंटी' के साथ चल रहे इश्क ने इस प्रताड़ना को खूनी संघर्ष में बदल दिया है. वहीं इस मामले में गुड्डी की बहन रजनी की तहरीर पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने आरोपी पति सचिन समेत 16 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story