भारत
गांव लौटा शादीशुदा प्रेमी, प्रेमिका को लगी भनक, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
12 Oct 2024 9:23 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर का रहने वाला एक शादीशुदा शख्स मुंबई में ट्रक चलाता है। गुरुवार देर रात वह अपने गांव लौटा। इसकी सूचना उसी गांव में रहने वाली उसकी प्रेमिका को मिली तो उसके घर आ धमकी। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद प्रेमिका ने खुद को एक कमरे में बंद कर दिया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है।
युवती और नवाब अली का पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि एक साल पहले नवाब अली मुंबई चला गया था, जहां वह ट्रक चलाता था। गुरुवार देर रात वह गांव लौटा था। उसके आने की जानकारी पर युवती भी शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उसके घर पहुंच गई। नवाब से उसकी कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती सीधे नवाब के घर में एक कमरे में चली गई। उस कमरे में नवाब के भाई की तीन साल की बेटी सोई हुई थी। युवती ने कुंडी अंदर से बंद कर ली। परिवार के लोग दरवाजा पीटने लगे लेकिन खुला नहीं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़वाया। अंदर छत की कुंडी से पंखे के सहारे युवती का शव लटकता हुआ मिला। उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर नवाब पुत्र फैसल अली, अख्तर अली पुत्र फैसल अली, सितारुन्निशा पत्नी फैसल अली व आरोपी की भाभी के खिलाफ धारा 306 एवं एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। सीओ शोहरतगढ़ सुजीत राय ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Tagsसिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर न्यूज़सिद्धार्थनगर पुलिसआत्महत्याSiddharthnagarSiddharthnagar NewsSiddharthnagar PoliceSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





