
बरेली: बेटे के विवाह समारोह में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसकी मां घर चली गई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह तड़के जब परिवार वाले घर पहुंचे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन ने खुदकुशी की कोई वजह नहीं बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के सुभाषनगर में करगैना स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी सिद्ध गोपाल मिश्रा के छोटे बेटे अभिषेक मिश्रा की गुरुवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित बरातघर में शादी थी। शादी समारोह के दौरान ही किसी व्यक्ति से उनकी पत्नी 45 वर्षीय काजल मिश्रा की किसी से कुछ कहासुनी हो गई। इससे वह नाराज हो गईं और अपने बड़े राजा मिश्रा से उन्हें घर छोड़ने को कहा। राजा मिश्रा बाइक पर बैठाकर उन्हें घर छोड़कर चला आया।
शादी समारोह के बाद शुक्रवार तड़के जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो कमरे में काजल का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने पंखे में साड़ी का फंदा बांधकर खुदकुशी की थी। परिजन की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ द्वितीय हर्ष मोदी ने बताया कि परिवार वालों ने खुदकुशी की कोई वजह नहीं बताई है। शादी में ही किसी से कहासुनी होने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






