
x
दूल्हा भड़क गया.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक शादी समारोह का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दहेज के सामान को लेकर दूल्हा नाराज हो गया और दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद वधु पक्ष ने दूल्हा को बंधक बना लिया. पंचायत और पुलिस की मध्यस्थता के बाद राजीनामा हुआ. फिर दुल्हन की विदाई संभव हो सकी.
दरअसल, मामला सैंपऊ थाना क्षेत्र के खपरैला गांव का है, जहां बुधवार को खपरैला निवासी राजू की दो बेटियों की शादी थी. बारात धौलपुर जिले के कोलुआ का पुरा गांव से आई थी. शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी थीं, लेकिन गुरुवार को जब बड़ी बेटी की विदाई हो रही थी, तभी दहेज में मिले सामान को लेकर दूल्हा भड़क गया. उसने नाराजगी जताते हुए दुल्हन को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया.
इससे वधु पक्ष के लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते मामला गरमा गया. वधु पक्ष ने गुस्से में आकर दूल्हे को बंधक बना लिया और बारात की विदाई रोक दी. काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस को बुलाना पड़ा. सैंपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया.
पंचायत के दौरान वधु पक्ष ने एक अनोखी मांग भी रख दी, जिसमें उन्होंने कहा कि दूल्हे के हिस्से की जमीन दुल्हन के नाम की जाए ताकि भविष्य में कोई धोखा न हो. हालांकि, यह मांग नहीं मानी गई. आखिरकार पुलिस की मध्यस्थता से राजीनामा कराया गया, जिसके बाद दूल्हे ने सबके सामने माफी मांगी और दुल्हन को विदा कराकर ले गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





