भारत
जुड़वां बहनों से की शादी, महिला आयोग ने दिया कार्रवाई का निर्देश
jantaserishta.com
5 Dec 2022 1:14 PM IST

x
शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
मुंबई/सोलापुर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मुंबई के एक व्यक्ति द्वारा जुड़वां बहनों से शादी करने के मामले में सोलापुर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। आयोग की चेयरपर्सन रूपाली चाकणकर ने सोलापुर के पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अतुल यू. अवताडे नामक शख्स ने जुड़वां बहनों रिंकी एम. पडगांवकर और पिंकी एम. पडगांवकर से शादी की। वे आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं और कांदिवली पश्चिम में रहते हैं।
शादी 2 दिसंबर को 300 मेहमानों की उपस्थिति में हुई। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
अपुष्ट रिपोटरें से पता चलता है कि अवताडे पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी ने जुड़वां बहनों के साथ उसके संबंध पर नाराजगी जताई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
स्थानीय निवासी राहुल बी. फुले ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लेकिन उसे अदालत की शरण में जाने की सलाह दी गई।
शादी एक साथ एक ही पंडाल में दोनों परिवारों की सहमति से हुआ।
अवताडे मुंबई में पर्यटन व्यवसाय का कारोबार है। कहा जाता है कि बहनों में बचपन से ही बहुत निकटता थी। वे एक-दूसरे अलग नहीं होना चाहती थीं। उन्होंने पढ़ाई-लिखाई, नौकरी सब साथ ही किया।
कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि शादी अवैध है, तीनों को दोषी ठहराया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





