भारत
आरोपी और पीड़िता की शादी, हाईकोर्ट ने की पॉक्सो की कार्यवाही रद्द
jantaserishta.com
28 Sept 2023 2:54 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
कोच्चि: केरल उच्च न्यायालय ने पीड़िता और आरोपी के आपस में शादी कर लेने कें बाद अब आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत चल रही कार्यवाही को रद्द कर दिया। अदालत के मुताबिक पीड़िता और आरोपी अब विवाहित हैं। “वे अब पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे हैं। इसलिए, याचिकाकर्ता के खिलाफ मुकदमा जारी रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा।''
मामले में याचिकाकर्ता आरोपी, पर नाबालिग पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था, जब वह प्लस टू में पढ़ रही थी। ,उसने उसके स्कूल से अपनी कार में उठाकर गलत तरीके से छुआ। इसके अलावा, आरोप था कि नाबालिग के बालिग होने पर याचिकाकर्ता ने उसके साथ बलात्कार किया था।
हालांकि याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता (आरोपी) और पीड़िता ने जून 2023 में शादी कर ली, और अब पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे हैं। अदालत की राय है कि यह एक उपयुक्त मामला है, जिसमें वह उसके खिलाफ कार्यवाही को रद्द कर सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





