भारत

प्यार में दिया धोखा! घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी पर कसा शिकंजा, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
10 March 2024 5:26 PM IST
प्यार में दिया धोखा! घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी पर कसा शिकंजा, जानें पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

मंदिर में शादी की थी, लेकिन अब वो शादी को मानने को तैयार नहीं है।
देहरादून: एक लड़की से युवक शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने दावा किया कि उसने युवक से मंदिर में शादी की थी, लेकिन अब वो शादी को मानने को तैयार नहीं है। युवती ने आरोपी की मां और बहन पर भी आरोप लगाए हैं।
रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी पहचान 2014 में ऋषिकेश में आकाश रस्तोगी निवासी देहरादून से हुई थी। जान पहचान होने पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। आकाश ने उसे अपनी मां और बहन से मिलवाया। मां और बहन ने दोनों की शादी के लिए राजी हो गए थे।
तब उसकी की उम्र 14 साल की थी। आरोप है कि इसकी बाद आकाश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद उनकी सगाई कराई गई और कहा गया कि पांच साल बाद शादी कर देंगे। आरोप है कि तीन महीने बाद आकाश उसे अपने साथ ले गया और मंदिर में शादी की।
तब से वो देहरादून में आकाश के साथ ही रह रही थी। अब आकाश के घरवाले शादी को मानने को तैयार नहीं हैं। दहेज के लिए आकाश की दूसरी जगह शादी कराने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार आकाश समेत उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story