भारत

नहीं हो सकती थी शादी, प्रेम प्रसंग के चलते भाई-बहन ने की खुदकुशी

Nilmani Pal
18 Sept 2021 7:59 PM IST
नहीं हो सकती थी शादी, प्रेम प्रसंग के चलते भाई-बहन ने की खुदकुशी
x
जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान। पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के सिंदरू बांध के पास खेत पर कुएं में शनिवार दोपहर को बबूल के पेड़ से एक युवक-युवती के शव लटके मिले शव लटकने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतारे. दोनों एक ही गांव के निवासी हैं. बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक ही गोत्र के होने के चलते उनकी शादी नहीं हो सकती थी इसी के चलते दोनों ने कुएं पर जाकर पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सांडेराव थाना प्रभारी सरजील मलिक ने बताया कि दोनों युवक-यवती शुक्रवार शाम चार बजे से गायब थे.

दोनों ने शुक्रवार को गणपति विसर्जन के दौरान जमकर डांस भी किया. युवक-युवती के फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना पर दोनों के परिजन सदमे में है. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि दोनों इस तरह कदम भी उठा सकते थे. मृतकों के परिजनों ने बताया कि देर रात तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो दोनों के परिजनों ने सांडेराव थाना में सूचना दी. शव मिलने की सूचना पर सीओ सुमेरपुर रजत विश्नोई भी मौके पर पहुंचे. मृतकों के शव सांडेराव अस्पताल की मोर्चरी में रखा कर जांच शुरू कर दी.

Next Story