मातम में बदली शादी, 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत

कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 13 महिलाओं-बच्चियों की मौत हो गई. जनपद के नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया गांव में शादी की एक रस्म के तहत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां एक कुएं के पास इकट्ठा हुई थीं. अचानक से कुएं का स्लैब भर-भरा कर टूट गया और 22 महिलाएं, युवतियां और बच्चियां कुएं में जा गिरीं. स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 9 को बचा लिया, लेकिन इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया. रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. इस हादसे में मारी गईं महिलाओं और बच्चियों की पहचान कर ली गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





