भारत

शादी कैंसिल, लड़के का CIBIL स्कोर देखकर लिया फैसला, सोशल मीडिया पर मामले की चर्चा

jantaserishta.com
8 Feb 2025 5:19 PM IST
शादी कैंसिल, लड़के का CIBIL स्कोर देखकर लिया फैसला, सोशल मीडिया पर मामले की चर्चा
x
हैरान करने वाला मामला.
नई दिल्ली: खराब CIBIL स्कोर पर आपने बैंक के द्वारा लोन देने से इनकार करने की बात तो सुनी होगी, लेकिन शादी करने से इनकार की घटना शायद पहली बार हुई है। महाराष्ट्र के मुरतिजापुर में यह स्थिति बनी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब दूल्हे के परिवार और दुल्हन के परिवार के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही है। अंतिम फैसले को लेकर मुलाकात हो रही थी। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे से मिलकर विवाह के अन्य पहलुओं पर चर्चा करने का मन बनाया था। लेकिन तभी दुल्हन के चाचा ने दूल्हे का CIBIL स्कोर चेक करने की मांग की।
चाचा ने पैन कार्ड नंबर लेकर दूल्हे का CIBIL स्कोर चेक किया। इसके बाद उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन के परिवार को यह जानकर हैरानी हुई कि दूल्हे के नाम पर कई कर्ज चल रहे थे। वह विभिन्न बैंकों से कर्ज ले चुका था। इसके अलावा, उसका CIBIL स्कोर भी बहुत कम था। एक कम CIBIL स्कोर यह संकेत देता है कि व्यक्ति का वित्तीय इतिहास कमजोर रहा है। वह लोन चुकाने में डिफॉल्टर रहा था।
इस पर दुल्हन के चाचा ने कहा कि दूल्हा पहले से ही वित्तीय समस्याओं से घिरा हुआ है और वह अपनी पत्नी को वित्तीय सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएगा। इसके बाद, दुल्हन के परिवार के दूसरे सदस्य भी इस फैसले से सहमत हो गए और विवाह प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
CIBIL स्कोर एक तीन अंकों का नंबर है जो किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास का सारांश प्रस्तुत करता है। यह 300 से 900 तक होता है। एक उच्च CIBIL स्कोर यह दर्शाता है कि व्यक्ति का वित्तीय जीवन अच्छा है। कम स्कोर इसका विपरीत संकेत करता है। CIBIL स्कोर का इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जाता है कि व्यक्ति की क्रेडिट इतिहास कैसा है। वह कर्ज समय पर चुकता करने में सक्षम है या नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story