भारत

गांजा बेचने वाला नाइजीरियाई होटल से गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 Feb 2023 9:05 AM IST
गांजा बेचने वाला नाइजीरियाई होटल से गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाला नाइजीरियाई मूल के नागरिक जोसेफ इफ्वानी क्यूब होटल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से गांजे की सप्लाई करने वाले नाइजीरियाई मूल के नागरिक को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाइजीरियाई नागरिक जोसेफ इफ्वानी हाल फिलहाल में दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज एनक्लेव के ब्लॉक बी में रहता है। वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध गांजे की तस्करी करता है और मांग पर गांजे की सप्लाई भी करता है। इसके कई साथी पहले भी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस को इस अपराध से जुड़े कई अन्य मामलों में भी इसकी तलाश थी। पुलिस ने इस आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसे यह सप्लाई करने जा रहा था।
इसको पकड़ने के साथ-साथ पुलिस इसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध गांजा कहां से लेकर आता था और किस तरीके से यहां पर सप्लाई होती थी। पकड़ा गया आरोपी थाना नॉलेज पार्क के कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ 24/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story