भारत
मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का आदेश, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भी दर्ज किया केस
jantaserishta.com
2 Sept 2025 10:29 AM IST

x
मुंबई: मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत के निर्देशों के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे की ओर से मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को अस्वीकार किया है।
आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में जरांगे पाटिल की ओर से की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख है, जिन पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।
बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अभी तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को इजाजत देने से भी इनकार कर दिया।
इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर रविवार को प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी।
यह घटना सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से चलने वाली बेस्ट बस में शाम करीब 7.15 बजे हुई। बताया जाता है कि बस बिना किसी स्टाफ के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में बस के शीशे तोड़ दिए गए।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





