भारत

MapMyIndia: स्वदेशी नेविगेशन ऐप 'मैपल्स' की सराहना के लिए मैपमाईइंडिया ने अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया

jantaserishta.com
12 Oct 2025 12:35 PM IST
MapMyIndia: स्वदेशी नेविगेशन ऐप मैपल्स की सराहना के लिए मैपमाईइंडिया ने अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया
x
नई दिल्ली: डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमाईइंडिया ने रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हाल ही में एक ड्राइव के दौरान स्वदेशी नेविगेशन ऐप मैपल्स का इस्तेमाल किया और इसके एडवांस फीचर्स की प्रशंसा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी ने कहा, हमें वास्तव में गर्व है कि आपने मैपल्स ऐप का इस्तेमाल किया और जंक्शन व्यू जैसी सुविधाओं की सराहना की, जो मैपमाईइंडिया मैप्स द्वारा संचालित वाहनों में पहले से इंस्टॉल आता है, जिसे भारत में ड्राइविंग को सुरक्षित, सुगम और स्मार्ट बनाने के लिए बनाया गया है।
मैपमाईइंडिया ने आगे कहा कि रेलवे मंत्रालय के साथ मिलकर अपनी मैपिंग और नेविगेशन तकनीक को रेलवे एप्लीकेशन में एकीकृत करना एक सौभाग्य की बात होगी, जो भारत के निर्बाध और इंटेलिजेंट डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विजन को सपोर्ट करता है।
कंपनी ने कहा कि 35 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ मैपल्स ऐप, स्वदेशी इनोवेशन में भारतीयों के विश्वास और गर्व को दर्शाता है। इससे पहले, वैष्णव ने अपनी कार में मैपल्स ऐप का टेस्ट किया था और लोगों को विदेशी नेविगेशन टूल्स के स्वदेशी विकल्प को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया था।
सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने ऐप के एक स्पेशल फीचर जंक्शन व्यू के बारे में बताया, जो स्पष्ट और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव के लिए ओवरब्रिज, अंडरपास और फ्लाईओवर को 3डी में प्रदर्शित करता है।
उन्होंने एक अन्य उपयोगी कार्यक्षमता का भी जिक्र किया जो यूजर्स को बहुमंजिला इमारतों के अंदर विशिष्ट दुकानों या गंतव्यों का पता लगाने में मदद करती है। पूरी तरह से भारत में विकसित मैपल्स, विशेष रूप से भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके फीचर्स में गति सीमा, दुर्घटना वाले ब्लैकस्पॉट, तीखे मोड़ और ट्रैफिक सिग्नल के लिए रीयल-टाइम अलर्ट के साथ-साथ विस्तृत 3डी जंक्शन व्यू शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story