भारत
नक्सलियों ने एक दर्जन वाहन फूंके, 3 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान
jantaserishta.com
8 April 2023 5:29 PM IST

x
दहशत फैल गई.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के रामगढ़, बोकारो और लोहरदगा जिले में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन फूंक डाले हैं। तीनों वारदात बीती रात की हैं। नक्सलियों ने जिन ठेकेदारों और कन्स्ट्रक्शन कंपनियों को निशाना बनाया है, उनसे काम करने के एवज में लेवी (रंगदारी) मांगी गई थी।
बताया गया कि बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र महुआटांड थाना क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रात को 10 बजे करीब आधा दर्जन नक्सलियों ने यहां धावा बोला। हथियारों का भय दिखाकर वहां मौजूद कर्मियों को चुप रहने को कहा और इसके बाद कार्यस्थल पर एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर में आग लगा दी। लगभग इसी वक्त रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित पारसाडीह में पुल निर्माण करा रही बीएम कंपनी के कन्स्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर फूंक दिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक माओवादी बीर सेन के दस्ते ने इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
इधर लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदु स्थित श्री बालाजी स्टोन एजेंसी के क्रेशर प्लांट में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नक्सलियों ने पोकलेन मशीन और एक जेनरेटर को आग के हवाले किया। उन्होंने धमकी दी कि जब तक संगठन के कमांडर कृष्णा यादव को लेवी का भुगतान नहीं किया जाएगा, इस इलाके में कोई कन्स्ट्रक्शन कार्य नहीं चलेगा। घटना के बाद लोहरदगा एसपी और मुख्यालय डीएसपी सहित कुड़ू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इन घटनाओं में तीन करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





